6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

╭───────────────────╮

       ⌛️ आज का इतिहास : 06 दिसंबर 2021 ⌛️

╰───────────────────╯


🟡 06 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨


1723 - सम्राट कैरेल ने छठी व्यावहारिक संविधान घोषित किया।

1724 - लंदन में कॉली सिब्बेर का नाटक "सीज़र इन मिस्र" का प्रीमियर शुरू हुआ।

1768 - एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।

1774 - ऑस्ट्रिया राजकीय शिक्षा व्यवस्था लागू करने वाला पहला देश बना।

1848 - फ्रांज श्लिक के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई शाही सेना ने हंगरी पर हमला किया।

1877 - पहली बार मनुष्‍य की आवाज रिकॉर्ड हुई, थॉमस एडिसन ने सबसे पहले कहा 'री हेड अ लिटिल लेम्‍ब'।

1897 - लंदन दुनिया का पहला लाइसेंस प्राप्त टैक्सीकैब की मेजबानी का शहर बना।

1907 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

1907 - अमेरिका के मोनोंगह शहर में एक कोयला खदान के विस्फोट में 362 कर्मचारी मारे गए।

1909 - रूसी शहर में सेराटोव स्टेट यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

1911 - वेस्टर्न यूनियन ने न्यूयॉर्क और लंदन के बीच अपनी ट्रांस-अटलांटिक केबल सेवा के लिए डिस्काउंट दरों की शुरुआत की।

1917 - फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1926 - फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।

1935 - माइकल जोसेफ सैवेज न्यूजीलैंड के 23 वें प्रधान मंत्री बने।

1946 - हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।

1958 - इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ। इसकी खुदाई का काम 6 वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद 14 अगस्त सन 1964 को पूरा हुआ।

1978 - यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।

1983 - इजरायल की राजधानी यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।

1990 - युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।

1992 - अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।

1997 - क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।

1998 - बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।

ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।

1999 - इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।

2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को 'एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर' ख़िताब दिया गया।

2007 - आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।

2008 - केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।

2012 - मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।

2019 - ईरान के पश्चिमी हिस्से में विस्फोट से ग्यारह लोगों की मौत और 42 घायल हुए।

2019 - चीन में हुनान के लियुयांग शहर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कल सात लोगों की मृत्यु और तेरह घायल हुए।

2020 - बांग्लादेश ने भूटान के साथ अपना पहला तरजीही व्यापार समझौता किया।

2020 - अंतरिक्ष एजेंसी की तलाश पूरी करके क्षुद्रग्रह के नमूने लेकर जापानी कैप्सूल ऑस्ट्रेलिया में उतरा।